Asian Games 2026, India vs Pakistan Final: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है. एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है. अब दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए हाई-वोल्टेज मुकाबला होने वाला है. लेकिन फाइनल से पहले बारिश ने टेंशन बढ़ा दी है. ऐसे में सवाल है कि अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो गोल्ड किसे मिलेगा? सबसे पहले बता दें कि फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. यानी 3 अक्टूबर को ही मुकाबले का फैसला होना जरूरी है.
अगर मैच रद्द हो जाता है और मुकाबला शुरू ही नहीं हो पाता है, तो भारत और पाकिस्तान दोनों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में किसी टीम को सिल्वर नहीं मिलेगा. वहीं, अगर बारिश के बावजूद मैच शुरू होता है और डकवर्थ-लुईस नियम लागू करना पड़े, तो दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी होगा. अब दूसरा नियम और भी दिलचस्प है. अगर दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहता है तो मुकाबला टाई माना जाएगा और सुपर ओवर से विजेता तय होगा. लेकिन अगर टाई के बाद बारिश के कारण सुपर ओवर भी नहीं हो पाता, तो बेहतर रैंकिंग वाली टीम को गोल्ड मिलेगा, जबकि दूसरी टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ेगा. इस स्थिति में भारत को फायदा हो सकता है, क्योंकि भारत की T20 रैंकिंग पाकिस्तान से बेहतर है. यानी सुपर ओवर नहीं होने की स्थिति में भारत को गोल्ड मिले जाएगा.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
रवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
16 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
22 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 day agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoनोएडा में बैचलर्स के लिए नए नियम, सुपरनोवा में PG-हॉस्टल और Airbnb पर रोक
2 days agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया?
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले कितने वनडे मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया? जानें यहां
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines