हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2025 के लिए दुबई रवाना हुए टीम इंडिया के 2 सुपरस्टार, जानिए कब रवाना होगी बाकी टीम? 

Asia Cup 2025: टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अब टीम इंडिया के 2 सुपरस्टार खिलाड़ी दुबई के लिए आज रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Team India Asia Cup 2025 Squad

Asia Cup 2025: भारतीय टीम अब एसीसी एशिया कप 2025 के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिनों का ही समय बचा हुआ है। हालांकि टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अब टीम इंडिया के 2 सुपरस्टार खिलाड़ी दुबई के लिए आज रवाना हो गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के एयरपोर्ट की वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। 

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या हुए रवाना 

एशिया कप 2025 के लिए आज कप्तान सूर्यकुमार यादव और सुपरस्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या दुबई रवाना हो गए हैं। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए सभी खिलाड़ी साथ में ट्रैवल नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ खिलाड़ी जहां 4 को तो वहीं कुछ 5 सितंबर को यूएई पहुंचने वाले हैं। जिसके बाद 6 सितंबर से टीम इंडिया अब ट्रेनिंग सत्र शुरू कर सकती है। टीम इंडिया लगभग 6 महीने के बाद टी20आई फॉर्मेट खेलने वाली है, जिसके कारण ही फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो…

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में खेलकर पूरा होगा मिशन वर्ल्ड कप 2027 का सपना! कोहली-रोहित को मिली पूर्व दिग्गज से हैरान करने वाली सलाह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola