IND vs UAE: एसीसी एशिया कप 2025 के शुरू होने के पहले जब भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर चर्चा हो रही थी। उस समय एक नाम सबकी लिस्ट में सबसे पहले आ रहा था, वो नाम कोई और नहीं बल्कि स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम था। वहीं जब टीम इंडिया यूएई के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने उतरी तो अर्शदीप का ही नाम गायब था। उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर का मास्टर प्लान काम कर गया।
सूर्या-गंभीर का मास्टर प्लान कर गया काम
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा फैसला करके मैच विनर गेंदबाज को बाहर का रास्ता दिखाया और 3 स्पिनर के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया। वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल का खेलना पहले से ही पक्का था, लेकिन कुलदीप यादव को आखिरी पल में जोड़ा गया। ये मास्टर प्लान अंत में टीम के बहुत काम आ गया। कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। अब आगे के मैचों में भी इसी प्लान पर टीम उतर सकती है। जिससे उनका जीतना अब आसान नजर आ रहा है। इस प्लान के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…
ये भी पढ़ें: IND vs UAE: कुलदीप यादव ने खोला अपनी सफलता का राज, बताया अपनी गेंदबाजी में क्या किया है बदलाव?
संबंधित खबरें
इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
12 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
13 hrs agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 day agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines