हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK Final: दिल्ली से दुबई 5 लोग और पांच फोन! Asia CUP 2025 की ट्रॉफी ना लेने की Inside Story 

IND vs PAK Final: एसीसी एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार खिताब अपने नाम किया. हालांकि जीत के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इसको लेकर एसीसी के चेयरमैन नकवी भड़क गए और ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ही लेकर निकल गए. 

विज्ञापन
team india didn't accept trophy

Asia Cup 2025, IND vs PAK Final: फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद नकवी ने भारत को ट्रॉफी सौंपने के बजाय खुद ही लेकर निकल गए. टीम इंडिया ने जिस दिन फाइनल में प्रवेश किया था, उसी दिन इसको लेकर प्लानिंग हो गई थी. जिसमें दिल्ली से दुबई तक 5 फोन हुए जिसमें 5 लोग शामिल थे. जिसके बाद ही ये बड़ा फैसला किया गया. 

ट्रॉफी नहीं लेने की इनसाइड स्टोरी 

रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार के एक बड़े मंत्री ने आईसीसी के अधिकारी को पहले कॉल किया और ट्रॉफी नहीं लेने को लेकर नियमों के बारे में पूछा. अधिकारी ने सभी गाइडलाइन इसको लेकर साफ कर दी. जिसके बाद बीसीसीआई के एक बड़े अधिकारी को ये बात बताई गई. जिसके बाद बीसीसीआई के अधिकारी ने टीम मैनेजमेंट को कॉल किया और सरकार के इस फैसले को बताया. जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव को इसकी जानकारी दी. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए आई राहत की खबर, वेस्टइंडीज का मैच विनर खिलाड़ी हुआ चोटिल

विज्ञापन

पूरी इनसाइड स्टोरी को और अच्छे से समझने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: पड़ोसी मुल्क में गूंजा तिलक वर्मा का नाम, 2 पाकिस्तानी दिग्गज ने बताया कैसे हुआ काम तमाम? 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola