हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BJP से टिकट कटने पर भड़के अश्विनी चौबे, अब बिहार में होगा खेला!

Ashwini Choubey Said I Will Stay In Buxar : बिहार की बक्सर सीट से सांसद अश्विनी चौबे को तगड़ा झटका लगा हैं दरअसल बीजेपी ने बक्सर सीट से अश्विनी चौबे का टिकट काट दिया है। बीजेपी ने मिथिलेश तिवारी को इस सीट पर चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट कटने का बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का दर्द छलका।

विज्ञापन
अश्विनी चौबे का छलका दर्द

Ashwini Choubey Said I Will Stay In Buxar : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी दलों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं । कुछ दिनों बाद चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होनी है । इसी बीच बिहार की बक्सर सीट से दो बार सांसद रहे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी ने इस बार अश्विनी चौबे का टिकट काट दिया है।

बीजेपी ने बक्सर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद भड़के बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि बक्सर में मैं ही रहूंगा,अभी नामाकंन बाकी है। वहीं बक्सर सीट से बीजेपी उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी ने अश्विनी चौबे के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। मिथिलेश तिवारी ने कहा अश्विनी जी बड़े नेता हैं, मेरे बड़े भाई हैं, यहां से वो लड़ें या मैं एक ही बात है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola