Ashok Gehlot on Dhankhar resignation

'स्पीकर-सभापति दबाव में काम कर रहे...', जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर अशोक गहलोत ने क्या कहा?

Ashok Gehlot on Dhankhar resignation: जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद पूरा देश हैरान है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ये राजस्थान के लिए सबसे बड़ी क्षति है। क्योंकि वे राजस्थान से ही थे।

Vice President resignation controversy: जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे को लेकर विपक्ष हैरान है। सूत्रों की मानें तो धनखड़ ने विदाई भाषण देने से भी इनकार कर दिया। उधर राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय को भेज दिया है। इस बीच राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने धनखड़ के इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि धनखड़ साहब से मेरे व्यक्तिगत संपर्क रहे हैं। उनका स्वास्थ्य एकदम ठीक था, उनका अचानक से इस्तीफा देना हजम नहीं हो रहा है। मैंने पहले भी कहा है स्पीकर और सभापति दबाव में काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस बात का खंडन भी किया था। मैं दबाव में नहीं हूं। लेकिन हकीकत क्या है ये तो पीएम मोदी और मोहन भागवत ही बता सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ