Ben Stokes

Ashes 2025-26: बेन स्टोक्स के हेलमेट पर लगी गेंद, तो थम गई हर किसी की सांस, वीडियो हुआ वायरल

Ashes 2025-26: एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के साथ कुछ ऐसा हुआ कि हर किसी की धड़कने बढ़ गई. स्टोक्स के हेलमेट पर तीखा बाउंसर लगा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Ashes 2025-26: एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. मैच में 3 दिन का खेल हो चुका है. इस मैच में कुछ ऐसा हुआ कि कुछ वक्त के लिए हर किसी की सांसे थम गई. मिचेल स्टार्क की एक तीखी बाउंसर सीधे जाकर बेन स्टोक्स के गर्दन के ऊपरी हिस्सा में जाकर लगी. जैसे ही गेंद बेन स्टोक्स को लगी हर कोई उनके पास गया और उनसे हाल-चाल पूछा. गनीमत रही कि स्टोक्स को कुछ नहीं हुआ और उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी. 

विज्ञापन

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के फिलिप ह्यूज को भी कुछ इसी तरह की बाउंसर पर गेंद लगी थी और उनका निधन हो गया था. स्टोक्स का हेलमेच आधुनिक था और इसी के चलते उसमें नीचे की तरफ भी गार्ड लगा था, जिसके चलते उनको किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी. इस घटना के बाद फिजियो उनको चेक करने के लिए तुरंत मैदान पर आए और उन्होंने स्टोक्स का हाल जाना.

विज्ञापन

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ