
कौन हैं AK Singh? पहले पकड़ी Manish Sisodia की गर्दन, अब Arvind Kejriwal भी हुए मुखर
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी
Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में है। बीते दिन सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrested) को 6 दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। हालांकि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ पुलिस अफसर एके सिंह का नाम एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गया है।
ये वही एके सिंह हैं, जिन्होंने पिछले साल फरवरी में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी गर्दन पकड़ ली थी। मामला कैमरे में कैद हुआ तो पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। दिल्ली पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर तैनात एके सिंह पर अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मुखर हो गए हैं। सीएम केजरीवाल ने एके सिंह पर रिमांड के दौरान दुर्वयव्हार करने का आरोप लगाया है। यही नहीं केजरीवाल ने एके सिंह को उनकी सिक्योरिटी से हटाने की भी मांग की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: