देश की राजधानी दिल्ली में अब एक और आंदोलन शुरू हो रहा है और दिल्ली में फिर टकराव, संघर्ष, हिंसा होने के आसार हैं. क्योंकि अरविंद केजरीवाल E20 पेट्रोल के खिलाफ केंद्र सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. उन्हें टाउनहॉल बुला कर देशभर के लोगों से E20 पेट्रोल पर उनकी राय पूछी और फिर 4 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च का ऐलान किया. आज 4 अगस्त है और अरविंद केजरीवाल 100 लोगों के साथ प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालकर उन्हें याचिकाएं सौंपने के लिए तैयार हैं, लेकिन टकराव के आसार इसलिए हैं, क्योंकि इस मार्च के लिए उन्होंने दिल्ली पुलिस से परमिशन नहीं ली है.
मार्च के लिए दिल्ली पुलिस से नहीं मांगी परमिशन
अरविंद केजरीवाल का ऐलान है कि वे खुद प्रधानमंत्री मोदी को E20 पेट्रोल के खिलाफ याचिकाएं सौंपेंगे. उन्होंने आरोप लगाया है कि अमेरिका से एथेनॉल खरीदने के मामले में भारत सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आगे ‘झुक’ गई है. वहीं केजरीवाल के आज के मार्च के बीच दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि उन्होंने या उनकी पार्टी AAP ने मार्च के लिए परमिशन नहीं मांगी है. नई दिल्ली में मानसून सत्र को लेकर पहले से धारा 163 लगी है. CJP के संसद मार्च में कार्रवाई को लेकर पहले से दिल्ली पुलिस विपक्ष के निशाने पर है. ऐसे में अब अरविंद केजरीवाल के मार्च में पुलिस कार्रवाई हुई तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
देखें News 24 की ये स्पेशल वीडियो रिपोर्ट और जानें कैसी है अरविंद केजरीवाल की मार्च की तैयारी?
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
59 mins agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 hr agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
14 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
17 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
22 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoसावधान! गाड़ी चलाने से पहले फोन पर कर लें जरूरी काम, 1 नवंबर से बदला नियम
1 day agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines