Video: अरविंद केजरीवाल का क्या होगा नया पता? जानें सिक्योरिटी-सैलरी से लेकर सबकुछ
Author: Deepak Pandey
Sep 20, 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal News : सीएम पद से इस्तीफा दे चुके अरविंद केजरीवाल को अपना सरकारी आवास छोड़ना पड़ेगा। अब उनका नया आशियाना क्या होगा? इसे लेकर विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि वे 10-15 दिनों में अपना आवास खाली कर सकते हैं। अब वे सिर्फ एक विधायक रह जाएंगे तो ऐसे में उन्हें अपने रहने के लिए खुद से इंतजाम करना पड़ेगा। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
अरविंद केजरीवाल को दी जाने वाली जे प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी घटाई जा सकती है, जिसमें 10 एनएसजी कमांडो और पुलिसकर्मियों समेत 55 कर्मियों का सुरक्षा घेरा होता है। सुरक्षा एजेंसी अरविंद केजरीवाल को होने वाले खतरे को ध्यान में रखकर फैसला लेगी कि उन्हें सुरक्षा देना है या नहीं। साथ ही अब उन्हें एक विधायक जितनी सैलरी और भत्ते मिलेंगे।