केजरीवाल ने अच्छा काम किया...गिरफ्तारी के सवाल पर क्यों भड़की महिला?
Author: Amit Kasana
Mar 22, 2024 11:20 PM IST
Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर ईडी की कार्रवाई और कोर्ट के एक्शन पर लोगों का मिलाजुला रिस्पांस है। न्यूज 24 ने जब दिल्ली की जनता से शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बस में सफर करते हुए लोगों से सवाल किया तो राजकुमारी नामक महिला भड़क गई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हो या केजरीवाल आम जनता की किसी को फिक्र नहीं।
लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तारी क्यों
बस में सवार कर रहे एक अन्य युवक का कहना था कि यह बीजेपी का अपने विपक्षियों पर कार्रवाई है। युवक ने सवाल उठाते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की टाइमिंग जांच एजेंसी ने लोकसभा चुनाव से पहले ही क्यों चुनी। जबकि इस मामले में 2022 से जांच चल रही है। खुद ही ED 9 बार सीएम को समन कर चुकी है। एक अन्य यात्री ने कहा कि जिसने भ्रष्टाचार किया है उस पर कोर्ट कार्रवाई करेगी चाहे वह सीएम हो या आम जनता।