Sanjay Singh Reaction on Arvind Kejriwal Health: आम आदमी पार्टी ने जेल में अरविंद केजरीवाल की जान से खिलवाड़ होने का आरोप लगाया है। पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सवाल उठाए और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हेल्थ को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि जेल में अरविंद केजरीवाल की तबियत कैसी है? उन्होंने केजरीवाल की तबियत को लेकर किए गए इंतजामों पर भी सवाल उठाए। बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए हैं और इस समय तिहाड़ जेल में हैं। उन्हें ED ने 21 मार्च की रात को गिरफ्तार किया था और तब से उन्हें अब तक सिर्फ एक बार अंतरिम जमानत मिली। हालांकि उन्हें बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने फिर से अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन उनकी जमानत याचिका को बड़ी बेंच के पास सुनवाई के लिए भेज दिया। वहीं अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी केजरीवाल जेल में ही रहेंगे, क्योंकि वे CBI की न्यायिक हिरासत में हैं और 25 जुलाई तक हिरासत में ही रहेंगे। इस बीच संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फेंस करके केजरीवाल की हेल्थ पर बात की, आइए देखते हैं कि संजय सिंह क्या कह रहे हैं?
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 hr agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
6 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
7 hrs agoजहां राजा ने 7 लड़कियों के साथ की थी दरिंदगी, आज भी सुनाई देती हैं चीखें
20 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
22 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoसावधान! गाड़ी चलाने से पहले फोन पर कर लें जरूरी काम, 1 नवंबर से बदला नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines