Delhi AAP Minister Atishi Marlena

राघव चड्ढा कहां हैं, दिल्ली CM कौन बनेगा? शराब घोटाले पर क्या बोलीं Atishi Marlena, सुनें एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Atishi Marlena Exclusive Interview: दिल्ली शराब घोटाले में नाम आने के बाद मंत्री आतिशी मार्लेना ने न्यूज24 को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। राघव चड्ढा को लेकर भी सवाल पूछा गया, सुनें केजरीवाल की मंत्री से एक्सक्लूसिव बातचीत…

Atishi Marlena Exclusive Interview With News24: दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए CM अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें तिहाड़ की 2 नंबर जेल में रखा गया है और अपने सेल में वे अकेले रहेंगे, लेकिन 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले कोर्ट में जो दलीलें ED ने जज के सामने पेश कीं, उन्हें सुनकर पूरा देश हैरान हैं।

विज्ञापन

दरसअल, ED ने दावा किया है कि रिमांड में पूछताछ के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के 2 मंत्रियों का नाम लिया है। केजरीवाल ने पूछताछ में बताया है कि जिस विजय नायर का जिक्र ED कर रही है, वह आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था, उन्हें नहीं। इस दावे के बाद शराब घोटाले में आतिशी और सौरभ का नाम भी आ गया है।

विज्ञापन

बीते दिन कोर्ट की सुनवाई के बाद आतिशी मार्लेना से न्यूज24 की एंकर गरिमा सिंह ने बातचीत की, जिसमें राघव चड्ढा से लेकर दिल्ली का CM कौन बनेगा, तक को लेकर सवाल पूछे गए, सुनिए जवाब में आतिशी ने क्या कहा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ