हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सिंघवी ने दी CBI को मात, सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की बड़ी जीत; किन दलीलों ने लगाई 'आग'?

Singhvi vs CBI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को आखिरकार जमानत के रूप में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। उन्हें जमानत दिलाने में उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बड़ा रोल निभाया जिनकी दलीलों के सामने सीबीआई की एक न चली।

विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और अभिषेक मनु सिंघवी (एएनआई फाइल)

Arvind Kejriwal Bail News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। बता दें कि पिछले 35 दिन में जेल से छूटने वाले वह आम आदमी पार्टी (आप) के चौथे नेता हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को जमानत दिलाने में उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने बड़ी भूमिका निभाई है। शीर्ष अदालत में अभिषेक मनु सिंघवी की ओर से रखी गई दलीलों के सामने सीबीआई की कोई बात काम नहीं आई और सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत पर मुहर लगा दी।

ये वीडियो भी देखें: हरियाणा में बागियों की बगावत किसे कितनी पड़ेगी भारी?

सुप्रीम सुनवाई के दौरान सिंघवी ने सीबीआई के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी तब एक्टिव हुई जब केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी। सिंघवी ने यह भी कहा कि सीबीआई ने केजरीवाल के खिलाफ अगस्त 2022 में एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन गिरफ्तारी के लिए तब एक्टिव हुई जब लोअर कोर्ट से जमानत मिल गई। इस रिपोर्ट में जानें सिंघवी ने सीबीआई को अदालत में कैसे मात दी और उनकी कौन सी दलीलों ने केजरीवाल की जमानत का रास्ता साफ कर दिया।

ये वीडियो भी देखें: AAP ने आखिर क्यों किया था Congress के साथ गठबंधन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें