हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारत ने जर्मनी को लगाई जमकर लताड़, कहा- केजरीवाल मामले पर न दें दखल

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बयान देने को लेकर जर्मनी को भारत ने जमकर लताड़ लगाई है। जर्मनी ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि केजरीवाल को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। वीडियो में देखें कि विदेशी मीडिया ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या लिखा है…

विज्ञापन
Arvind Kejriwal की गिरफ्तार पर बयान देने पर जर्मनी को भारत ने जमकर लगाई लताड़ृ

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय की तरफ से दिए गए बयान पर भारत ने उसे जमकर लताड़ लगाई है। भारत ने कहा कि जर्मनी का बयान भारत की न्याय प्रणाली में दखलअंदाजी की तरह है। ये हमारे न्याय व्यवस्था की स्वतंत्रता को प्रभावित करने जैसा है। बता दें कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मन विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि पूरे घटनाक्रम में न्यायपालिका की स्वतंत्रता और लोकतान्त्रिक सिद्धांतों का ध्यान रखा जायेगा। सुनवाई निष्पक्ष होगी और केजरीवाल को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। किसी व्यक्ति का निर्दोष होना न्याय के सिद्धांत की पहली जरूरत है।

इससे पहले, केजरीवाल की गिरफ्तारी इंटनेशनल मीडिया की भी सुर्खियां बनी रहीं। वाशिंगटन पोस्ट से लेकर बीबीसी तक सभी ने इस मामले को कवर किया। वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी हाल ही में हुई किसी विपक्षी नेता की दूसरी सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। उसने इस दौरान हेमंत सोरेन का भी जिक्र किया। सीएनएन ने लिखा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से विपक्षी नेताओं की मोदी को सत्ता से हटाने की उम्मीद टूटती जा रही है। अन्य मीडिया हाउसेज ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर क्या कुछ लिखा, जानने के लिए देखें यह वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola