Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Election Commissioner Arun Goyal Resign Before Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने वाला है। इससे ठीक पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। इस पर अब सवाल उठ रहे हैं कि जब अरुण गोयल का कार्यकाल 2027 तक था तो फिर उन्होंने क्यों इस्तीफा दिया?
चुनाव आयोग इस वक्त राज्यों का दौरा कर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जोरशोर से जुटा है। अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया। अगर अरुण गोयल इस्तीफा नहीं देते तो वे फरवरी 2025 मुख्य चुनाव आयुक्त बन जाते। वे सबसे ज्यादा समय तक 2027 तक मुख्य चुनाव आयुक्त रहते। अब इतनी जल्दी चुनाव आयुक्त की नियुक्ति संभव नहीं है। ऐसे में अब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अकेले लोकसभा चुनाव 2024 कराएंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.