Malaika और Arbaaz बेटे के लिए फिर आए साथ, Arjun Kapoor को नहीं है कोई ऐतराज?
Author: Ishika Jain
Mar 24, 2024 04:03 PM IST
Malaika Arora Arbaaz Khan Son Debut: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) एक बार फिर साथ आ सकते हैं। लेकिन इनका साथ आना पर्सनल नहीं बल्कि प्रोफेशनल कारण से होगा। ये एक्स कपल फिर से स्क्रीन पर साथ दिखाई दे सकता है और इसका कारण उनका बेटा अरहान है। दरअसल, जल्द ही अरहान का पॉडकास्ट स्टार्ट हो रहा है जिसका नाम ‘डंब बिरयानी’ (Dumb Biryani) है। इस 6 पार्ट की लिमिटेड पॉडकास्ट सीरीज में मलाइका-अरबाज एक साथ अपने बेटे के लिए दिखाई दे सकते हैं।
इस पर मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का रिएक्शन भी सामने आ गया है। अपनी गर्लफ्रेंड को एक्स हस्बैंड के साथ काम करते देख अर्जुन को कोई प्रॉब्लम नहीं है। इस बात का सबूत है एक्टर का वो पोस्ट जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। गर्लफ्रेंड के बेटे की तारीफ करते हुए अर्जुन ने लिखा, ‘ये धमाका होने वाला है… इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता…।’