हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: कैसी रहेगी मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति? पंडित सुरेश पांडेय से जानें ग्रहों का प्रभाव

Aries Horoscope: मेष राशि वालों के लिए जून के महीने में आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी इसके बारे में राशिफल से जान सकते हैं. मेष राशि वालों के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Aries Horoscope

Aries Horoscope: मेष राशि वालों के लिए जून के महीने में आर्थिक स्थिति का आकलन करें, तो यह साफ है कि, आपके लिए आर्थिक तौर पर मिला-जुला रहेगा. हालांकि, आपको जून के महीने में लाभ हो सकता है. मेष राशि वालों के 11वें भाव में राहु ग्रह के होने से आमदनी में बढ़ोतरी होगी. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. दोस्तों के संपर्क से मेष राशि वालों को लाभ हो सकता है. आपको जून महीने में धन लाभ होने की संभावना है.

पुराने निवेश से होगा लाभ

मेष राशि के लोगों को किसी पुराने किये गए निवेश से लाभ हो सकता है. राहु के प्रभाव से शेयर बाजार में लाभ हो सकता है. आपके लिए पुराने तौर पर निवेश करान अच्छा रहेगा. अचानक से धनलाभ होने की संभावना है. आपको कोई पुराना डूबा हुआ पैसा मिल सकता है. अटका हुआ पैसा मिलने से आपका मन प्रसन्न हो सकता है.

ये भी पढ़ें – Chandra Grahan 2026: अगस्त में लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण, कर्क, कुंभ समेत इन 5 राशियों पर दिखेगा प्रभाव

विज्ञापन

मंगल के प्रभाव से बढ़ेगी कमाई

मंगल ग्रह के कारण पैसे कमाने में तेजी आ सकती है. आपके प्रयास सफल होंगे. महीने के पहले भाग में मेष राशि वालों को अच्छा आर्थिक लाभ होगा. आपको आर्थिक फैसले लेने में मदद मिलेगी. महीने के दूसरे भाग में आपकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी. शुक्र गोचर से बाद आपको लाभ हो सकता है. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. आपको कमाई के नए अवसर मिलेंगे. घर और संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है, तो इसमें आपको राहत मिल सकती है.

देवगुरु बृहस्पति के कारण आपको लाभ मिल सकता है. 15 जून के बाद सूर्य के गोचर करने के बाद आर्थिक लाभ हो सकता है. आपको बचत करने में मदद मिलेगी. बुध ग्रह के प्रभाव से कारोबार और मीडिया के क्षेत्र में लाभ मिलेगा. व्यापारियों को बड़ी डील होने से आपको लाभ होगा. आपको जल्दबाजी से बचना होगा वरना नुकसान हो सकता है. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology Love Life: मूलांक 1 वालों की इन लोगों के साथ जमती है जोड़ी, बनते हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola