हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: पिता प्राइमरी स्कूल टीचर, IPhone 17 Pro Max खरीदने आया युवक, बोला- पॉकेटमनी से करता हूं सेविंग

IPhone 17 Pro Max: आईफोन के लेटेस्ट मॉडल को खरीदने के लिए एप्पल स्टोर्स के बाहर लाइन लग रही है. दिल्ली में भी इसकी खासी दीवानगी देखी गई.

विज्ञापन
आईफोन 17 खरीदने आया युवक.

IPhone 17 Pro Max: आईफोन के लेटेस्ट मॉडल की दीवानगी युवाओं के सिर चढ़कर बोल रही है. आलम ये है कि मुंबई के एक स्टोर में इसे खरीदने आए युवकों के बीच लात घूंसे चल गए. दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में भी इसका खूब क्रेज देखा जा रहा है. न्यूज 24 ने एक मॉल में इसकी दीवानगी देखी. यहां लाइन में लगा एक युवक आईफोन 17 प्रो मैक्स खरीदने आया.

ये भी पढ़ें: पसंद नहीं आ रहा iOS 26! ऐसे करें iPhone को iOS 18 पर डाउनग्रेड, देखें Step-by-Step गाइड

इसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है. उसने बताया कि पिता प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं. वह जापानी लैंग्वेज की पढ़ाई कर रहा है और अपनी पॉकेटमनी में से पैसे बचाकर नए फोन खरीदता है और अपने शौक पूरे करता है. उसे कोई गलत लत नहीं है. युवक ने बताया कि मेरे पास आईफोन 16 भी है. अब नया फोन मैं अपने पास रखूंगा और पुराना वाला छोटे भाई को दे दूंगा. झारखंड से बाहर निकलने के बाद मैं दुनिया देख रहा हूं. वहीं एक युवक ने बताया कि वह फोन खरीदने पंजाब से यहां आया है.

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें