केजरीवाल की गिरफ्तारी पर 'आप' का उपवास, संजय सिंह ने कह दी बड़ी बात

APP Leaders to Sit On Hunger Strike Against Arvind kejriwal Arrest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी पूरे देश में सामूहिक उपवास कर रही है। आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

Sanjay Singh

APP Leaders to Sit On Hunger Strike Against Arvind kejriwal Arrest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी पूरे देश में सामूहिक उपवास कर रही है। दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे आप पार्टी के नेताओं ने मांग की केजरीवाल को जेल से रिहा किया जाए। शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली सीएम को ED ने झूठे मुकदमे में फंसाया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने एक साजिश के तहत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। केजरीवाल पर जो मुकदमा दर्ज कराया गया है, वो फर्जी है। संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल सीएम थे, सीएम हैं और सीएम रहेंगे। बता दें दिल्ली शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह को जमानत दे दी है। वहीं दिल्ली सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अभी भी जेल में बंद हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ