Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही छोटे दलों के नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है। इसी कड़ी में इंडिया गठबंधन में सीट न मिलने से नाराज अपना दल कमेरावादी अब चुनाव में अलग संभावनाएं तलाशने में जुटा है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पार्टी नेता बसपा प्रमुख मायावती से संपर्क में हैं। इससे पहले अपना दल कमेरावादी ने कौशांबी, मिर्जापुर और फूलपुर लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी, वह सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही थी।
बसपा ने साधा संपर्क
23 मार्च को अचानक अपना दल कमेरावादी ने अपनी उम्मीदवारों की लिस्ट रद्द कर दी। उम्मीद है कि जल्द पार्टी अपने नए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगी। उधर, समाजवादी पार्टी ने मिर्जापुर सीट से राजेंद्र एस बिंद को अपना प्रत्याशी चुना है। बताया जा रहा है कि अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सीट शेयरिंग को लेकर सहमति नहीं बनी। जिसके बाद दोनों ने आगामी लोकसभा चुनाव में अलग जाने का निर्णय लिया। अब यूपी की बड़ी पार्टी बसपा से अपना दल कमेरावादी के नेता सीट शेयरिंग पर बातचीत कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
9 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
19 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
19 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
21 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
1 day agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
2 days agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines