30 जुलाई को भारत के दिग्गज क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला वीडियो साझा करते हुए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की. रहाणे ने आईपीएल के अलावा तीनों ही प्रारूपों से क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उन्होंने लगभग 2 दशक तक भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. हालांकि रहाणे के अलावा ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार जूनियर ने भी इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया. नेमार ने हाल ही में ब्राजील की ओर से फीफा विश्व कप 2026 में खेला था. लेकिन नॉर्वे की टीम ने ब्राजील को हराकर उसका सफर खत्म कर दिया था. 1992 में जन्में नेमार ने 16 साल तक ब्राजील का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने अपने देश के लिए शानदार खेल दिखाया. 34 साल के नेमार ने संन्यास का फैसला कोपा सुदामेरिकाना में सैंटोस की 4-2 की जीत के बाद सुनाया. अब वह इंटरनेशनल मंच पर नजर नहीं आएंगे.
---विज्ञापन---