Anusha Dandekar, Karan Kundrra

पूरी मुंबई के साथ सोए अनुषा दांडेकर के एक्स, खुलासा होते ही सवालों के कटघरे में आए करण कुंद्रा; बिना नाम उछला कीचड़

Anusha Dandekar On Ex Boyfriend: अनुषा दांडेकर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मिले धोखे की कहानी सुनाई है. एक्ट्रेस ने बताया है कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड कैसे डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करके पूरी मुंबई के साथ सो रहा था. अब इस बयान से सोशल मीडिया यूजर्स करण कुंद्रा के तार जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Anusha Dandekar On Ex Boyfriend: मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल अनुषा दांडेकर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड की पोल खोल दी है. अनुषा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्स बॉयफ्रेंड पर संगीन आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड और उन्होंने एक डेटिंग ऐप का कैंपेन साइन किया था. इस डेटिंग ऐप के लिए उनके एक्स को उनकी जिंदगी की सबसे ज्यादा फीस मिली थी. वो इस डेटिंग ऐप का इस्तेमाल लड़कियों से बात करने और उनसे मिलने के लिए करते थे. अनुषा दांडेकर को बाद में पता चला कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड पूरी मुंबई के साथ सो रहे थे. अपने इस बयान में अनुषा ने करण कुंद्रा का नाम नहीं लिया है. एक्ट्रेस ने रिवील नहीं कि यहां वो किस एक्स की बात कर रही हैं? बावजूद इसके अब करण कुंद्रा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं.

विज्ञापन

सभी लोग जानते हैं कि अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा कई साल तक डेट कर चुके हैं. दोनों ने साथ में ना सिर्फ शोज, बल्कि कई ऐड कैंपेन भी किए हैं. ऐसे में लोग सोच रहे हैं कि यहां अनुषा का इशारा करण कुंद्रा की तरफ है और करण ने उन्हें रिश्ते में चीट किया था. अब अनुष्का के इस बयान के बाद करण कुंद्रा की इज्जत पर लोगों ने कीचड़ उछालना शुरू कर दिया है. एक्टर एक बार फिर सवालों के कटघरे में खड़े हुए हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ