Parliament Session 2024 : देश में 18वीं लोकसभा का पहला सत्र चल रहा है। संसद सत्र के तीसरे दिन बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें एक बार फिर ओम बिरला स्पीकर चुने गए। इसके बाद सांसदों ने उनका स्वागत किया। इसी क्रम में मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने दोबारा लोकसभा स्पीकर बनने पर ओम बिरला के लिए फिल्मी गाना गाया। आइए वीडियो में देखते हैं कि अनुप्रिया पटेल ने क्या कहा?
अनुप्रिया पटेल ने बधाई देते हुए ओम बिरला के स्वागत में 1963 की मशहूर फिल्म ‘बंदिनी’ का गाना गया- ‘ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना ये घाट तू ये बाट कहीं भूल न जाना…’ उन्होंने आगे कहा कि 17वीं लोकसभा का अंतिम दिन याद आ रहा है, जब हमलोगों ने भारी मन से आपको विदाई दी थी। अब आप लौटकर आ गए हैं। हम सभी आपका अभिनंदन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि महज पांच ऐसे स्पीकर रहे हैं, जिन्हें दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने का मौका मिला, लेकिन आप ऐसे स्पीकर हैं, जो लगातार 10 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। आप पक्ष और विपक्ष पूरे सदन का प्रतिनिधित्व करते हैं। आपने एक निष्पक्ष स्पीकर के रूप में अपनी छवि बनाई है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 hrs agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
15 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
16 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
21 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
23 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 day agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines