Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Anupriya Patel Net Worth : उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद और अपना दल सोनेलाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पास कैश के रूप में सिर्फ 60 हजार रुपये हैं, जबकि उनके पति आशीष पटेल के पास 50 हजार रुपये नकदी है। आइए जानते हैं कि अनुप्रिया पटेल के पास कितनी संपत्ति है।
अगर अनुप्रिया पटेल की संपत्ति की बात करें तो उनके पास बैंक बैलेंस 3 लाख, कैश 60 हजार, निवेश 55.17 लाख, जेवरात 10.80 लाख, चल संपत्ति 69.57 लाख और अचल संपत्ति 1.78 करोड़ रुपये हैं। वहीं, उनके पति और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी करोड़ों के मालिक हैं। उनके बैंक में 2.73 लाख रुपये जमा हैं। उन्होंने 1.10 करोड़ रुपए निवेश कर रखा है। 3.60 लाख रुपये के आभूषण हैं। आशीष पटेल के पास चल संपत्ति 1.16 करोड़ और अचल संपति 58 लाख रुपये है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.