हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी उनके कर्मों…', दिल्ली सीएम पर जमकर बरसे अन्ना हजारे

Anna Hazare Arvind Kejriwal: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मैं इस बात से परेशान हूं कि जो कभी मेरे साथ शराब के खिलाफ आवाज उठाता था, वह अब शराब नीतियां बना रहे हैं।

विज्ञापन
Anna Hazare ने Arvind Kejriwal पर Delhi Excise Policy Case को लेकर बोला हमला

Anna Hazare Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। अब उनकी गिरफ्तारी पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है। अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल को लेकर मुझे कोई दुख नहीं होता। केजरीवाल ने मेरी बात कभी नहीं मानी। मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि जो अरविंद केजरीवाल मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, अब शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई है।

बता दें कि केजरीवाल के व्यवहार से अन्ना हजारे काफी दुखी हैं। वे पहले भी केजरीवाल पर निशाना साध चुके हैं। केजरीवाल को ईडी ने आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। इस दौरान एएसजी ने कहा कि अपराध की आय में न केवल 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई है, बल्कि रिश्वत देने वालों द्वारा कमाया गया मुनाफा भी शामिल है, जो 600 करोड़ रुपये से अधिक था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola