Ankita Lokhande Pregnancy

प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे! एक्ट्रेस ने बिग बॉस से निकलते ही सुनाई गुड न्यूज?

Ankita Lokhande Pregnancy: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस से बाहर आने के बाद से लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर चर्चा हो रही है।

Ankita Lokhande Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद से लगातार खबरों में बने हुए हैं। जाहिर है कि अंकिता और विक्की ने घर में रहते हुए झगड़े भी किए और एक-दूसरे पर खूब प्यार भी लुटाया। अब कपल घर से बाहर आ चुके हैं। दोनों की वीडियो और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अंकिता और विक्की ने अपनी फैमिल प्लानिंग पर बात की। फैमिल प्लानिंग के सवाल पर पहले तो अंकिता ने कहा कि हम खुद बच्चे हैं। वहीं विक्की ने कहा कि हम इस पर पहले ही विचार कर चुके हैं। आपको बता दें कि शो में रहते हुए अंकिता कई बार बेबी प्लानिंग पर बात कर चुकी हैं। यहां तक कि उनके प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुए थे लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। फिलहाल अंकिता और विक्की कब गुड न्यूज देंगे यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ