Kathavachak Aniruddacharya
विज्ञापन

Video: 'वेश्या को वेश्या ही कहूंगा…', विदेश से लौटे अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं वाले बयान पर दी सफाई

Kathavachak Aniruddacharya: लिव-इन-रिलेशनशिप को लेकर दिए गए बयान पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को स्पष्टीकरण देना पड़ा है। विदेश से लौटे कथावाचक को मीडिया ने घेर लिया और बयान को लेकर सवाल पूछा, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वेश्या को वेश्या ही कहूंगा, नहीं तो कोई नया शब्द बताइए।

Aniruddhacharya Clarification: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं और लिव-इन-रिलेशनशिप पर एक बयान दिया था, जिस पर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वे अपने बयानों के कारण विवादों में घिरे हुए हैं और उनकी टिप्पणियों ने आलोचना के साथ-साथ विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया है। सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी उनके बयानों पर आई हैं, वहीं अनिरुद्धाचार्य को भी अपने बयानों को लेकर स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है। बयान को लेकर माफी मांगने और सफाई देने के बावजूद उनसे सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें अपना पक्ष स्पष्ट करना पड़ता है।

क्या कहा था अनिरुद्धाचार्य ने?

बता दें कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा था कि 25 साल की लड़की 4 जगह मुंह मार चुकी होती है और 14 साल की उम्र में शादी करने से लड़कियां परिवार में बेहतरीन तरीके से ढलती हैं। इस बयान को महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और रूढ़िगत माना गया, जिसके विरोध में मथुरा की महिला वकीलों ने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। वहीं लिव-इन रिलेशनशिप को गलत ठहराते हुए अनिरुद्धाचार्य ने कहा था कि कलयुग में वेश्या को वेश्या नहीं कह सकते, वो सती सावित्री सुनना चाहती है। इस बयान ने भी विवाद खड़ा किया है, क्योंकि इसे लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के प्रति अपमानजनक माना गया। इसी बयान पर उन्होंने स्पष्टीकरण दिया है, देखें News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ