Former Haryana Minister Anil Vij

Anil Vij ने शपथ ग्रहण समारोह का बॉयकॉट करके क्या दिए संकेत? कहां तक जाएगी ये 'बगावत'

Anil Vij Boycott Oath Ceremony: अनिल विज ने बगावती तेवर दिखाते हुए हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का बॉयकॉट किया है। वे भाजपा से नाराज चल रहे हैं और बॉयकॉट करके उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। हालांकि उन्हें मनाने की कोशिश आखिरी वक्त तक चली, लेकिन वे नहीं माने। अब देखना यह है कि बगावत का अंजाम क्या होगा?

Anil Vij Boycott Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा में आज सियासी उथल-पुथल के बीच भाजपा की नई सरकार का गठन हो गया। मनोहर लाल खट्टर के करीबी नायब सिंह सैनी प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री बने। उन्होंने आज ही 5 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की, लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह का मनोहर सरकार में गृह मंत्री रहे अनिल विज ने बॉयकॉट किया। उन्होंने ऐसा करके भाजपा और मनोहर लाल को अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

विज्ञापन

वहीं कयास लगाए जा रहे कि अनिल विज बागी हो सकते हैं, क्योंकि शपथ ग्रहण से पहले हुई विधायक दल की बैठक में जब नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया गया तो अनिल विज बैठक छोड़कर अपने घर अंबाला चले गए थे। इसके बाद चर्चा हुई कि अनिल विज को डिप्टी CM बनाया जाएगा। हालांकि आखिरी मौके पर अनिल विज को मनाने की कोशिश हुई, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने समारोह का बॉयकॉट किया। अब देखना यह होगा कि अनिल विज की बगावत कहां तक जाएगाी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ