Anant-Radhika की प्री-वेडिंग में कम दिखा Anil Ambani का परिवार, यूजर्स ने किया सादगी को सलाम

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। मगर अनंत अंबानी के चाचा और मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी इस इवेंट में बहुत कम नजर आए। अनिल अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ जामनगर पहुंचे थे। मगर इस दौरान उन्होंने खुद को लो प्राफइल रखना बेहतर समझा।

anil ambani

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी ने पिछले दिनों खूब सुर्खियां बटोरीं। इस सेरेमनी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। विदेश से आए मेहमान हों या फिर हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स, सभी ने अंबानी परिवार के इस इवेंट में चार चांद लगा दिए थे। मगर मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी Anant-Radhika की Pre Wedding में बहुत कम और उनकी पत्नी टीना अंबानी और परिवार के अन्य लोगों को प्री-वेडिंग में कम देखा गया। अनिल अंबानी ने पूरी फैमिली के साथ जामनगर में आयोजित इस इवेंट में हिस्सा लिया था। मगर उन्होंने खुद को लो प्रोफाइल रखना बेहतर समझा। जिसके बाद अनिल अंबानी की सादगी पर सोशल मीडिया यूजर्स भी फिदा हो गए हैं। जामनगर से जाते समय अनिल अंबानी पूरे परिवार के साथ नजर आए। ऐसे में अनिल अंबानी और उनकी फैमिली की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ