जेल से बाहर आते ही विधायक पत्नी पर क्यों नाराज हुए अनंत सिंह? कर रहे चुनाव लड़ने की तैयारी

बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह सात महीने की सजा के बाद पटना की बेऊर जेल से रिहा हो गए हैं। 6 अगस्त को रिहाई के बाद उन्होंने समर्थकों के बीच मीडिया से बातचीत में कहा कि वह JDU से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में काफी विकास किया है और वे 25 साल और शासन करें।

Mokama Ex MLA Anant Singh

बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आ गए हैं। वह सात महीने तक पटना की बेऊर जेल में बंद थे। 6 अगस्त की शाम करीब साढ़े चार बजे उन्हें रिहा किया गया। समर्थकों ने जेल के गेट पर उनका स्वागत किया और वे लग्जरी कार लैंड क्रूज़र में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए।

मीडिया से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह एक ही सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन चुनाव में उतरेंगे जरूर। उन्होंने कहा, “मैं नीतीश कुमार जी की पार्टी JDU से चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने बिहार में बहुत विकास किया है। नीतीश जी 25 साल और रहेंगे।”

वहीं, जब उनकी विधायक पत्नी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस बार चुनाव में नहीं उतरेंगी, क्योंकि उन्होंने अच्छा काम नहीं किया है। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि जो अच्छा करता है, उसकी तारीफ़ करते हैं और अगर घर का कोई सदस्य भी गलत करता है, तो हम उसे भी गलत ही कहते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ