हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: Ambani वेडिंग में 56 नहीं 10 हजार भोग के साथ हुई मेहमाननवाजी, फूड मेन्यू में दिखीं दुनियाभर की खास डिश

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Food Menu: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में गेस्ट के लिए अंबानी परिवार ने खाने का ऐसा बंदोबस्त किया था कि कोई भी ये शादी भुला नहीं पाएगा। इस शादी में करीब 10 हजार फूड आइटम परोसे गए थे।

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Food Menu

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Food Menu: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मेहमानों के लिए सभी खास इंतजाम किए गए थे। उनकी शानो-शौकत में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। वहीं, इस वीडिंग में सबसे खास चीज थी फूड कोर्ट, जहां 56 नहीं बल्कि मेहमानों के लिए करीब 10 हजार भोग तैयार किए गए थे। दुनियाभर की पॉपुलर डिश वेडिंग मेन्यू में मौजूद थी। बनारसी पान, टिक्की चाट, पकोड़ी सब कुछ मेन्यू में शामिल थे। देश के अलग-अलग राज्यों की डिश गेस्ट्स को परोसी गई हैं।

काशी की चाट और मद्रास कैफे की फिल्टर कॉफी का मेहमानों ने जमकर लुफ्त उठाया। बनारसी पान का स्टाल हो या पंजाबी और कश्मीरी पकवान सब कुछ चर्चा में रहा। सिर्फ भारतीय ही नहीं इटालियन और यूरोपियन स्टाइल फूड भी मेहमानों को परोसे गए हैं। अब इन देसी और विदेशी आइटम को बनाने की जिम्मेदारी इंडियन और इंटरनेशनल शेफ ने मिलकर संभाली थी। इस शादी के लिए खासतौर पर 10 से ज्यादा इंटरनेशनल शेफ बुलाए गए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola