हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anant Radhika Pre Wedding: भतीजे के ग्रैंड सेलिब्रेशन में पूरे परिवार के साथ पहुंचे टीना-अनिल, देखें वीडियो

Anil Ambani-Tina Ambani At Jamnagar: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में अनिल अंबानी भी अपनी पत्नी टीना अंबानी और पूरे परिवार के साथ जामनगर पहुंचे। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

विज्ञापन
Anil Ambani-Tina Ambani At Jamnagar. Photo Credit- Instagram

Anil Ambani-Tina Ambani At Jamnagar: जामनगर में चल रहे अंबानी फैमिली के जश्न का आज दूसरा दिन है। इस खास मौके पर कोकिलाबेन अंबानी का पूरा परिवार एक-साथ जुटा है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और अनंत अंबानी के चाचा अनिल अंबानी (Anil Ambani) और उनकी पत्नी टीना अंबानी (Tina Ambani) भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनिल और टीना को सेलिब्रेशन में पहुंचते हुए देखा गया है। दोनों अपने बेटे जय अनमोल, जय अंशुल और बहू के साथ इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान पूरे परिवार ने कैमरे के सामने पोज दिए। जाहिर है कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत (Anant Ambani) और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की प्री वेडिंग सेरेमनी चल रही है, जिसमें देश-दुनिया की नामचीन हस्तियां शामिल हुई हैं। फंक्शन का आज दूसरा दिन है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola