---विज्ञापन---

Mukesh Ambani के बेटे अनंत की जिस क्रूज पर प्री-वेडिंग पार्टी, उसका हॉलीडे पैकेज कितने का?

Anant Ambani-Radhika Merchant 2nd Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग के फंक्शन कल से शुरू हो रहे हैं। इस बार अंबानी का ग्रैंड सेलिब्रेशन इस बार समंदर के बीचो बीच एक क्रूज पर होगा।

---विज्ञापन---

Anant Ambani-Radhika Merchant 2nd Pre Wedding: बिजनेसमैन टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी जुलाई में होने वाली है। शादी में फिलहाल वक्त है लेकिन इससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपने दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर लाइमलाइट में हैं। दोनों के फंक्शन कल यानी 29 मई से शुरू हो रहे हैं जो 1 जून तक चलेंगे। चार दिन तक चलने वाले ये फंक्शन समंदर के बीच क्रूज पर सेलिब्रेट होंगे जिसमें बॉलीवुड, खेल जगत से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन शामिल होंगे। ये क्रूज इटली और फ्रांस के बीच की यात्रा तय करेगा।

सेलिब्रिटी एसेंट है क्रूज का नाम

आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन जिस क्रूज पर होने जा रहे हैं, उसका नाम ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ है, जो आज इटली से रवाना हो चुका है। 4380 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद ये क्रूज फ्रांस पहुंचेगा। सेलिब्रिटी एसेंट क्रूज को माल्टा में बनाकर तैयार किया गया है। ये क्रूज बाहर से जैसा आलीशान दिखता है, ठीक वैसा ही अंदर से है। इस क्रूज में 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्रूज की कैपेसिटी 3,279 लोगों की है।

---विज्ञापन---

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

यह भी पढ़ें: Anant-Radhika के वेडिंग इनविटेशन में Terra And Mare क्या? दिमाग के ऊपर से निकल रहे ये शब्द

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2024 09:19 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola