अनंत के साथ पिलर की तरह खड़ी रहीं राधिका, हेल्थ इश्यूज के बाद भी नहीं छोड़ा था साथ
Author: Deeksha Priyadarshi
Mar 01, 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Anant Ambani Praised Radhika Merchant: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इन दिनों अपने प्री वेडिंग फंक्शन्स को लेकर सुर्खियों में हैं। प्री वेडिंग फंक्शन के दौरान एक इंटरव्यू में अनंत ने बताया कि उन्हें हेल्थ इशूज हैं, लेकिन वो बहुत लकी हैं कि उन्हें राधिका का साथ मिला। उन्होंने बताया कि राधिका उनकी ड्रीम गर्ल हैं।
अनंत का कहना है कि राधिका मुश्किल वक्त में हमेशा पिलर की तरह उनके साथ खड़ी रही हैं। परिवार और राधिका के सपोर्ट के कारण ही वो अपने हेल्थ इशूज से लड़ पाएं। शादी से पहले एक बार फिर उन्होंने काफी वजन घटा लिया है और इन दिनों डाइट पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी साल जुलाई के महीने में अनंत और राधिका शादी रचाएंगे। देखें वीडियो रिपोर्ट।