---विज्ञापन---

Ranbir- Alia की बेटी ने Anant Ambani को दिखाए नखरे! Raha का क्यूट वीडियो वायरल

Anant Ambani Raha Kapoor Viral Video: राहा और अनंत अंबानी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। अनंत अंबानी के प्री- वेडिंग फंक्शन में लिटिल राहा भी मेहमान बनकर पहुंची हैं। ऐसे में दूल्हे राजा अपनी इस स्पेशल गेस्ट के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई दिए। अब अनंत को राहा ने कैसे नखरे दिखाए ये वीडियो वायरल हो गया है।

राहा और अनंत अंबानी का वायरल वीडियो

Anant Ambani Raha Kapoor Viral Video: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन के दूसरे दिन का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। बीते दिन एनिमल थीम पार्टी रखी गई थी जिसमें सभी मेहमान उसी हिसाब से तैयार दिखे। ऐसे में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी जंगल थीम लुक में नजर आईं और उनकी गोद में उनकी बेटी राहा (Raha) दिखाई दीं। लिटिल राहा ने अपनी मम्मी के साथ ट्विनिंग की और इस दौरान उनका चाचू अनंत अंबानी के साथ एक वीडियो वायरल हो गया। दूल्हे राजा आलिया की बेटी पर प्यार बरसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अनंत ने राहा से बात करने और हाथ मिलाने की कोशिश की लेकिन नन्हीं राहा ने अपने चाचू को नखरे दिखा दिए और मुंह फेर लिया। जैसे ही अनंत राहा से बात करने की कोशिश करते हैं तो रणबीर और आलिया की बेटी उन्हें इग्नोर कर देती हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो में राहा पीछे किसी को हाथ हिलाकर हाय करती भी दिख रही हैं। अब राहा की ये शरारत खूब पसंद की जा रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2024 03:40 PM
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola