---विज्ञापन---

Saif से तलाक के बाद Amrita Singh ने क्यों नहीं की दूसरी शादी? जानें वजह

Amrita Singh Birthday: बीते दशक की मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह अपने दोनों बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। सैफ अली खान से तलाक के बाद भी उन्होंने आज तक दूसरी शादी नहीं की। इसके पीछे एक खास वजह रही है।

Amrita Singh Birthday

Amrita Singh Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) आज अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। 80-90 का दशक था, जब अमृता सिंह का करियर पीक पर रहा लेकिन शादी को लेकर उनके फैसले ने फैंस को चौंका दिया। अमृता सिंह ने साल 1991 में खुद से 12 साल छोटे एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हुए। हालांकि अमृता-सैफ का रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों ने 2004 में तलाक ले लिया। सारा और इब्राहिम दोनों ही मां अमृता के साथ रहते हैं, जबकि सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली। अलग होने के बाद भी अमृता ने आज तक दूसरी शादी नहीं की और वो अपने दोनों बच्चों के साथ अंधेरी के लोखंडवाला कॉम्पलेक्स स्थित लेविस अपार्टमेंट में रह रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पूरी जिंदगी अपने दोनों बच्चों के नाम करने का फैसला लिया और पति से अलग होकर वह अकेले परिवार को संभाल रही हैं।

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 09, 2024 07:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola