
Video: शादी के दौरान मारा चाकू तो 2 किमी तक ड्रोन ने किया पीछा, सामने आया वीडियो
महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार रात एक शादी समारोह में दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया गया. घटना बडनेरा रोड स्थित साहिल लॉन की है, जहां 22 वर्षीय सुजल राम समुद्र की शादी चल रही थी. आरोपी राघो जितेंद्र बख्शी ने स्टेज पर जाकर दूल्हे पर तीन वार किए, जिससे उसकी जांघ और घुटने पर चोटें आईं. घटना ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और ऑपरेटर ने लगभग दो किलोमीटर तक हमलावरों का पीछा किया.
Written By News24 हिंदी