सांसद अवधेश प्रसाद

Video: 'गृह मंत्री का बयान बाबा साहब के सम्मान के खिलाफ', बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद

Awadhesh Prasad: सपा सांसद ने संसद में कांग्रेस नेताओं पर कथित धक्का मुक्की के आरोपों पर कहा कि ये सिर्फ बीजेपी का देश की आम जनता का माइंड डायवर्ट करने की एक चाल है।

Samajwadi Party MP Awadhesh Prasad: संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर राजनीति रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने इस बारे में मीडिया में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी कर देश के करोड़ों लोगों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अपमानजनक टिप्पणी से न सिर्फ बाबा साहब का बल्कि हमारे संविधान का भी अपमान हुआ है। सपा सांसद ने आगे कहा कि देश के संविधान के सहारे ही ये सरकार बनी है, देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सब इसी संविधान की देन हैं। उन्होंने कहा गृह मंत्री से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बात वापस लें। इसके अलावा सपा सांसद ने संसद में कांग्रेस नेताओं पर कथित धक्का मुक्की के आरोपों पर कहा कि ये सिर्फ बीजेपी का देश की आम जनता का माइंड डायवर्ट करने की एक चाल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ