Video: Pratapgarh में Amir Hashmi गिरफ्तार, बनाता था धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली रील

Pratapgarh Crime News: यूपी के प्रतापगढ़ में धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली रील बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी का नाम आमिर हाशमी है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

UP Crime News

UP News: यूपी में प्रतापगढ़ में पुलिस ने इंस्टाग्राम पर हिंदू लड़कियों कि खिलाफ आपत्तिजनक रील बनाने के आरोप में एक युवक को अरेस्ट किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला आमिर हाशमी पर आरोप है कि वह लगातार धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री पोस्ट कर रहा था।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आमिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई ऐसी रील्स बनाई थीं। जिनमें हिंदू समुदाय की लड़कियों को लेकर अभद्र टिप्पणियां की गई थीं। मामले में फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस प्रकार की गतिविधियों में कितने लोग शामिल हैं? जानकारी के अनुसार अरेस्ट किए गए शख्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ