हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

अमेठी का सियासी पारा कितना हाई, कौन मारेगा बाजी? समझें राजनीतिक समीकरण

UP Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक पार्टियों ने अंतिम पड़ाव पर चल रहे चुनाव प्रचार में अपनी ताकत लगा दी है। पांचवें चरण के तहत आज वोट डाले जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि अमेठी में कौन बाजी मारेगा और यहां का सियासी पारा कितना हाई है?

विज्ञापन
Smriti Irani Vs KL Sharma

Amethi Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए वोटिंग हो रही है। यूपी की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी का सियासी पारा काफी हाई है। मतदाता घरों से निकलकर वोट डालने के लिए जा रहे हैं। इस बीच न्यूज 24 ने स्थानीय मतदाताओं से बातचीत कर माहौल जानने का प्रयास किया।

अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की साख दांव पर लगी है, जबकि कांग्रेस ने सोनिया गांधी के करीबी केएल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। वोट डालकर बूथ से निकले मतदाता रामचंद्र चौरसिया ने बताया कि अमेठी में तेजी से विकास हो रहा है। सरकार राशन, पेंशन और पैसे दे रही है। एक अन्य वोटर ने कहा कि इस बार अमेठी में कांटे की टक्कर है। जनता का मूड समझ में नहीं आ रहा है। दूसरे मतदाता ने केंद्र के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नौजवान इस वक्त बेरोजगार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें