Donald Trump

इधर टैरिफ 'बम' फोड़ा, उधर ट्रंप को बड़ा झटका लगा; US प्रेसिडेंट के खिलाफ संघीय जज का अहम फैसला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। ट्रंप के खिलाफ संघीय जज ने एक फैसला सुनाया है और यह फैसला टैरिफ का ऐलान होने से पहले आया। मामला अप्रवासी नीति से जुड़ा है, आइए जानते हैं कि आखिर संघीय अदालत से आया फैसला क्या है?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर बड़ी घोषणा की। ट्रंप ने भारत समेत 16 देशों पर टैरिफ लगा दिया है, जो 9 अप्रैल से लागू हो जाएगा, लेकिन इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप को एक बड़ा झटका लगा था। एक संघीय जज ने उनकी इमिग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ फैसला दिया है। संघीय जज ने ट्रंप प्रशासन द्वारा लिए गए एक अहम फैसले को पलट दिया है, जिसमें अप्रवासी बच्चों को दी जाने वाली कानूनी सहायता की फंडिंग रोक दी गई थी।

विज्ञापन

इस फैसले को ट्रंप की कड़ी इमीग्रेशन नीतियों का हिस्सा माना जा रहा था, लेकिन अदालत ने इसे रोकते हुए कहा कि यह बच्चों के कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ा मामला है। वहीं ट्रंप को यह झटका ऐसे समय में लगा है, जब ट्रंप जल्द अपनी नई टैरिफ नीति लागू कर चुके हैं और जिस पर पहले से विवाद छिड़ा हुआ है। इससे पहले भी अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी पर काफी विवाद रहा है।

विज्ञापन

ट्रंप ने जब अवैध अप्रवासियों को विमानों में भरकर उनके वतन पहुंचाया था तो पूरी दुनिया में चर्चा हुई थी। भारत ने भी इस मामले में अमेरिका की ट्रंप सरकार की निंदा की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका यात्रा पर भी गए थे, लेकिन उस यात्रा के बाद टैरिफ लगाने की चर्चा ने तेजी पकड़ ली थी और अमेरिका की सरकार ने भारत के खिलाफ भी टैरिफ का ऐलान किया है। आइए देखें मामले पर News24 की स्पेशल रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ