हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: अंबाला कोर्ट में अचानक गोलियां चलने से दहशत, पेशी में आया युवक था निशाना

Ambala Court Firing Update: हरियाणा के अंबाला से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कुछ बदमाशों ने अचानक कोर्ट परिसर में फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना से अदालत में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

Ambala Court Firing: हरियाणा के अंबाला से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। अंबाला कोर्ट में अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। बदमाशों ने 2-3 राउंड की गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की शुरुआती जांच में यह गैंगवार का मामला लग रहा है।

दरअसल अंबाला कोर्ट में एक युवक की आज पेशी थी। पेशी पर कोर्ट पहुंचे युवक को कुछ लोगों ने निशाना बनाना चाहा। 3-4 बदमाश काले रंग की स्कोर्पियो में अंबाला कोर्ट पहुंचे और युवक के सामने बंदूक तानकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 2-3 राउंड की फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। वहीं बदमाशों की पहचान करने के लिए पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। देखें वीडियो…

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola