Aly Goni

अली गोनी ने शोबिज से लिया ब्रेक, क्या एक्टिंग छोड़ बिजनेस की दुनिया में होंगे सेटल?

अली गोनी ने बिजनेस की दुनिया में कदम रख लिया है और टीवी से कुछ देर के लिए देरी बना ली है। उन्होंने ऐसा क्यों किया? चलिए जानते हैं।

पॉपुलर एक्टर अली गोनी ने सना खान के पॉडकास्ट में शॉकिंग खुलासा किया है। अली काफी समय से किसी टीवी शो या रियलिटी शो में नजर नहीं आए हैं। अब उन्होंने इसका कारण भी रिवील कर दिया है। सना खान से बात करते हुए एक्टर ने रिवील किया कि वो ब्रेक पर हैं। दरअसल, इन दिनों वो अपने बिजनेस पर ध्यान लगा रहे हैं। उनका पूरा फोकस अपने बिजनेस पर है, जिसे उन्होंने 1 साल पहले ही शुरू किया है।

विज्ञापन

अली गोनी ने बताया है कि वो बिजनेस को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वो इसे इंटरनेशनल लेवल तक लेकर जाना चाहते हैं। हालांकि, अली गोनी ने कन्फर्म किया है कि वो एक्टिंग नहीं छोड़ेंगे। अगर उन्हें कोई अच्छा शो ऑफर होता है, या उन्हें लगता है कि उन्हें कोई शो करना हैं तो वो उसका हिस्सा बनेंगे। एक्टर ने आगे रिवील किया कि उन्होंने बिजनेस इसलिए शुरू किया था क्योंकि वो किसी के मोहताज नहीं बनना चाहते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ