हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हाईकोर्ट पहुंचे 80 साल के दंपती, मामला सुनकर जज ही घबरा गए! सुनवाई में क्या हुआ? देखें Video

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जब गुजारे-भत्ते की शिकायत लेकर एक बुजुर्ग दंपती पहुंचा तो मामला देख जज ही हैरान रह गए। पूरा मामला जानने के लिए देखिए ये स्पेशल वीडियो स्टोरी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।

गुजारे भत्ते की लड़ाई को लेकर जब एक बुजुर्ग दंपती इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे तो सुनवाई करने वाले जज के ही होश उड़ गए। मामला 80 साल के पुरुष और उसकी 76 साल की पत्नी के बीच का था, जिनके बीच लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है। सुनवाई के दौरान जज ने यह तक कह दिया कि कलियुग आ गया है। दोनों के बीच यह विवाद पहले पुलिस परामर्श केंद्र पहुंचा था। वहां कोई हल नहीं निकला तो मामला फैमिली कोर्ट पहुंचा। इसके बाद यह केस इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहुंच गया।

मामला यूपी के अलीगढ़ जिले का है। यहां के मुनेश कुमार गुप्ता (80) और उनकी पत्नी गायत्री देवी (76) के बीच साल 2016 से विवाद चल रहा है। गायत्री देवी का कहना है कि पति को पेंशन के रूप में 35 हजार रुपये मिलते हैं और इसमें से 15 हजार रुपये उसे गुजारे भत्ते के रूप में मिलने चाहिए। फैमिली कोर्ट ने मामले में 5000 रुपये का गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया था। इस आदेश के खिलाफ मुनेश कुमार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पूरा मामला जानने के लिए देखिए ये वीडियो स्टोरी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola