Alia Bhatt Neetu Kapoor Trolled

Alia और Neetu Kapoor पर लगा जलनखोर होने का इल्जाम, Bebo कैसे बनीं वजह?

Alia Bhatt Neetu Kapoor Trolled: आलिया भट्ट और नीतू कपूर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। इन दोनों ने करीना कपूर के साथ सोशल मीडिया पर एक ऐसी हरकत कर दी है कि बेबो के फैंस गुस्से में भड़क उठे हैं और इस सास-बहू की जोड़ी को फटकार लगा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इनसे आखिर ऐसी भी कौन-सी गलती हो गई है।

Alia Bhatt Neetu Kapoor Trolled: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और उनकी सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। इन दोनों एक्ट्रेसेस पर अब लोगों ने संगीन आरोप लगाए हैं और करीना कपूर (Kareena Kapoor) का नाम लेकर इन्हें इनसिक्योर बता दिया गया है। दरअसल, अंबानी जश्न में आलिया भट्ट जहां अपने पति, बेटी और सास के साथ पहुंची थीं तो करीना भी अपनी फैमिली के साथ दिखाई दी थीं।

विज्ञापन

इस फंक्शन में करीना ने अपनी भाभी और चाची के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाई थीं। लेकिन आलिया और नीतू कपूर ने अपने अकाउंट से जो फोटोज शेयर की हैं उनमें करीना इस सास-बहू की जोड़ी के सामने फीकी दिख रही हैं। ऐसे में यूजर्स ने अब आलिया भट्ट और नीतू कपूर पर आरोप लगाए हैं कि इन्होंने इनसिक्योरिटी की वजह से जानकर करीना की तस्वीरें शेयर की हैं। इस कारण अब ये दोनों सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ