हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: सोना-चांदी खरीदने को नहीं हैं पैसे? अक्षय तृतीया पर घर लाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी धन की कमी!

यदि आपका भी बजट कमजोर चल रहा है और आपके पास पैसे नहीं हैं कि आप अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीद सकें? तो आप कुछ ऐसी चीजें खरीद सकते हैं, जिनसे आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होगी। चलिए डॉक्टर श्रीपति त्रिपाठी से जानते हैं उन 5 सस्ती चीजों के बारे में, जिन्हें अक्षय तृतीया पर घर लाने से व्यक्ति को कई फायदे होते हैं।

विज्ञापन

सनातन धर्म के लोगों के लिए अक्षय तृतीया के पर्व का खास महत्व है। हर साल वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस साल तृतीया तिथि का आरंभ 29 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजकर 31 मिनट से होगा, जिसका समापन अगले दिन 30 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर होगा। ऐसे में इस बार 30 अप्रैल 2025, वार बुधवार को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोग मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं। साथ ही खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। आमतौर पर अक्षय तृतीया के दिन लोग सोना-चांदी या कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदते हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन केवल सोना-चांदी खरीदना ही शुभ नहीं माना जाता है। कई और ऐसी भी चीजें हैं, जिसे इस पावन दिन घर में लाने से बरकत होती है। यदि आप उन 5 चीजों के बारे में जानना चाहते हैं, जिन्हें अक्षय तृतीया पर खरीदना शुभ होता है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Kailash Mansarovar Yatra पर भारत-चीन में सहमति, इस महीने से फिर शुरू होगी यात्रा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola