Akshay Kumar Love Affairs: अक्षय कुमार एक्शन नहीं दिलों के भी खिलाड़ी रहे हैं। उनका नाम आधा दर्जन हसीनाओं संग जुड़ चुका है। अक्षय का दिल फेंक अंदाज एक वक्त पर काफी मशहूर था। वो अपनी लव लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में छाए रहे और खूबसूरत हसीनाओं के दिल से खेलते रहे। अक्षय कुमार की पहली गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस और मॉडल पूजा बत्रा थीं। अक्षय ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा, तो उनकी मुलाकात पूजा से ही हुई थी। कहा जाता है कि अक्षय ने आगे बढ़ने के लिए पूजा को सीढ़ी की तरह इस्तेमाल किया था। स्टारडम मिलते ही अक्षय ने ब्रेकअप कर लिया और फिर उनकी जिंदगी में आयशा जुलका आईं। दोनों ने साथ में फिल्में कीं और आयशा-अक्षय के लिए पोजेसिव हो गईं। अक्षय को ये रास नहीं आया और उन्होंने आयशा से दूरी बना ली।
इसके बाद अक्षय की लाइफ में रवीना टंडन की एंट्री हुई और एक्ट्रेस के बबली नेचर पर अक्षय दिल हार बैठे। अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद रवीना ने अक्षय में सहारा ढूंढ लिया। कहा जाता है कि दोनों की शिव मंदिर में चोरी-छिपे सगाई हो गई थी, लेकिन शिल्पा शेट्टी के लिए एक्टर ने रवीना को धोखा दे दिया। हालांकि, इस बीच अक्षय और रेखा की नजदीकियां भी बढ़ी थीं। दूसरी तरफ अक्षय ने शिल्पा के साथ भी वही किया जो उन्होंने रवीना के साथ किया था। सगाई कर अक्षय ने शिल्पा को भी ट्विंकल खन्ना के लिए छोड़ दिया। ट्विंकल के साथ बड़ी मुश्किल से अक्षय ने शादी तो कर ली, लेकिन फिर उनके और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें आने लगीं। ट्विंकल इस बात से इतनी अपसेट हो गई थीं कि उन्होंने प्रियंका संग अक्षय के काम करने पर बैन लगा दिया था।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
2 hrs agoप्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
15 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
17 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
1 day ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines