Akhilesh Yadav: यूपी में 69000 शिक्षकों की नियुक्ति का मामला इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में है। इसे लेकर सपा लगातार योगी सरकार पर निशाना साध रही है। वहीं, यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी सपा पर पलटवार कर रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम आमने-सामने हैं। दोनों नेता सोशल मीडिया पर बयानों के जरिए एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने 69000 शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट के दिए गए फैसले को अभ्यर्थियों के संघर्ष की जीत बताया तो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि दर्द देने वाले, दवा देने का दावा न करें! 69000 शिक्षक भर्ती मामले में उत्तर प्रदेश के एक ‘कृपा-प्राप्त उप मुख्यमंत्री जी’ का बयान भी साजिशाना है। वहीं, मीडिया द्वारा केशव प्रसाद मौर्य का नाम लेकर पूछे सवाल पर सपा प्रमुख ने कटाक्ष करते हुए कहा कि …वो कुछ हैं ही नहीं, मुख्यमंत्री जी डांट देंगे तो वो चुप हो जाएंगे।
बता दें यूपी में बेसिक शिक्षकों के 69000 पदों पर भर्ती का विवाद 6 साल से चल रहा है। इस केस में अब तक दो बार मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। अब इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच ने इन दोनों मेरिट लिस्ट को गलत ठहराते हुए नए सिरे से मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें: कौन थे राकेश पाल? 35 साल में लीड किए कई ऑपरेशन, पिछले साल बने थे कोस्ट गार्ड DG; हार्ट अटैक से मौत
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
3 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
22 hrs agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 days agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
2 days agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines