
Video: कौन थे अखिलेश के करीबी विधायक सुधाकर सिंह? जिनका इलाज के दौरान हुआ निधन
Written By Shabnaz

Written By Shabnaz
Video: उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधाकर सिंह का आज निधन हो गया. उन्हें सीने में दर्द की समस्या थी. बताया जा रहा है हाल ही में मुख्तार अंसारी के बेटे के बेटे की शादी से वह लौटे थे. उसी समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी. इसी दौरान लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां पर सुधाकर सिंह ने आखिरी सांसें लीं. बता दें कि वह जिले के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे. उन्होंने उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को हराया था.
सुधाकर सिंह को समाजवादी पार्टी का तेजतर्रार नेता माना जाता था. कई रणनीतिक बैठकों में उनकी अहम भूमिका देखने को मिलती थी. 67 साल के सुधाकर सिंह 17 नवंबर को उमर अंसारी की शादी में शामिल हुए थे. अगले ही दिन दिल्ली से लौटने के बाद तुरंत उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: